हंडिया: बारात से लौट रहे युवक पर हुआ हमला, कार में की गई तोड़फोड़
सराय ममरेज क्षेत्र में बारात से लौट रहे युवक गुलाम मुस्तफा पर रास्ते में हमला कर दिया गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने वाहन रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की और कार में तोड़फोड़ करते हुए टायर काट दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। मामले में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शनिवार 01 बजे मिली जानकारी।