जमुई जिले के दिव्यांगजन स्वीप आइकॉन संतोष कुमार पांडेय के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक संदेश गुरुवार की शाम 5:00 बजे जारी किया गया है। इसकी जानकारी खुद दिव्यांगजन स्वीप आइकॉन संतोष कुमार पांडे ने देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम 5:00 बजे वो वीडियो संदेश जिला प्रशासन के निर्देश पर जारी किया गया है जिसमें सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक की गई।