बीकानेर: देशनोक में चाइनीज मांझे से बालक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल
बीकानेर के देशनोक में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक आठ वर्षीय बालक की जान ले ली। देशनोक पुलिया पर विराट अपने पिता के साथ बाइक से बीकानेर जा रहा था, तभी मांझे की चपेट में आने से उसका गला गंभीर रूप से कट गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपते हुए मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।