फतेहपुर: सुजानपुर में रात्रि चौपाल में पानी और हाईटेंशन लाइन की उठी मांग
फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक की सुजानपुर ग्राम पंचायत में प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में रात्रि चौपाल हुई। कई विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन की पानी की टंकी शुरू करने, गांव के बीच से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन हटाने और मिनी सचिवालय मार्ग पर इंटरलॉकिंग निर्माण की मांग रखी। अधिकारियों ने जल्द निस्तारण का