दरअसल तिलहर में कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने महिला रिक्रूट आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने रविवार देर शाम आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी ली। पुलिस लाइन से 30 महिला रिक्रूट आरक्षियों को 27 जनवरी को एक सप्ताह के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए तिलहर कोतवाली भेजा गया था।