रामपुर: शुक्रवार को थाना गंज क्षेत्र से पुलिस ने तीन आरोपियों को अवैध चाकुओं के साथ किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Oct 3, 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना गंज क्षेत्र से पुलिस ने तीन आरोपियो को अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नानकार बाईपास के पास एक आम के बाग से दो व्यक्तियों को दो अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, तीसरे आरोपी को जेल रोड के पास से एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।