रामपुर: शुक्रवार को जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण जुमे की नमाज़ अदा की गई
Rampur, Rampur | Oct 3, 2025 शुक्रवार को दोपहर दो बजे रामपुर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहे। दरअसल पिछले जुमे को बरेली में हुए बवाल के बाद रामपुर प्रशासन अलर्ट है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि जनपद की विभिन्न मस्जिद में सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटियां लगाई गई है। माहौल सौहार्द पूर्ण है।