रामपुर: शुक्रवार को थाना खजुरिया क्षेत्र से फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Oct 3, 2025 शुक्रवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना खजुरिया पुलिस ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को दर्ज किए गए एक मामले के तहत की गई थी। आरोपी पर धारा 353(2) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार को, खजुरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।