सहारनपुर: ब्लूडार्ट डिलीवरी स्टाफ पर 7 आईफोन बदलने का आरोप, डमी फोन भेजकर ₹10.44 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
सहारनपुर में ब्लूडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के एक डिलीवरी स्टाफ पर सात एप्पल आईफोन की जगह डमी फोन रखकर 10 लाख 44 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी के क्षेत्र प्रबंधक अतुल शुक्ला की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।