गुरुवार देर शाम 7:30 बजे करीब जिले भर में ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर उतरी। कोहरे और शीतलहर के चलते इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं लिहाजा ऐसे वाहन जो की बिना लाइट और रिफ्लेक्टर के चल रहे थे, इन पर पुलिस ने रिफ्लेक्टर टेप लगाएं और जुगाड़ वाहनों को सीज किया। SSP परमेंद्र डोबाल के आदेश पर ये अभियान चलाया गया।