महाराजगंज: महाराजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया, थाने में की गई शिकायत
11 अप्रैल शनिवार दोपहर 3बजे थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती में एक युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक रायबरेली के एक रेस्टोरेंट में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया गया,और मारपीट की गई है । जिसकी शिकायत थाने में तहरीर के माध्यम से की गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।