नवाबगंज: अपाची बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर
बाराबंकी में सोमवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, डिहुवा दारापुर निवासी रोहित यादव अपनी अपाची बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सफेदाबाद के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल रोहित को इलाज के लिए हिंद अस्पताल पहुंचाया।