दतिया नगर: अकेलेपन से मुक्ति की पहल: “आनंद घर” बुजुर्गों के लिए दोस्ती, सम्मान और खुशियों का नया संसार
विश्व रेडक्रॉस डे के अवसर पर दतिया जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अकेलेपन से बाहर निकालकर उन्हें सामाजिक अपनापन,सम्मान और खुशहाल वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने रेडक्रॉस भवन, सीतासागर के पास “आनंद घर डे-केयर सेंटर” का फीता काटकर शुभारंभ किया।कलेक्टर श्री वानखड़े ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद भी किया.