पिपरा: हरिहरगंज प्रखंडसभागार में कार्यक्रम आयोजन कर नये एमओ ने संभाला पदभार, डीलरों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Pipra, Palamu | Jun 9, 2026 पलामू उपायुक्त के पत्रांक 696, दिनांक 3 जून 2026 के आलोक में मंगलवार के दोपहर 2:00 बजे हरिहरगंज प्रखंड सभागार में नवपदस्थापित प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विक्रांत कुमार सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रभारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने उन्हें हरिहरगंज एवं पीपरा प्रखंड के कार्यों का संपूर्ण प्रभार सौंपा।