प्रतापपुर: प्रतापपुर में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया; 5 भैंसें, पिकअप और कार जब्त
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 5 भैंसें, एक पिकअप वाहन और रेकी में इस्तेमाल की जा रही मारुति एक्सएल-6 कार जब्त की गई है।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है और आगे एक कार रेकी कर रही ।