शाहबाद: रामपुर हृदय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नाराज ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंशों को किया बंद
शाहाबाद विकासखंड के रामपुर हृदय गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंशों को बंद कर दिया है। गोवंशों के स्कूल में बंद किए जाने की खबर पाकर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से तीन दिन की मोहलत मांग कर गोवंशों को गौशाला भिजवाने की व्यवस्था करने के लिए कहा परंतु समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण डॉक्टर की बात से संतुष्ट नहीं हुए।