शाहबाद: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस स्टैंड सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पुलिस द्वारा किया गया दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को शाहाबाद नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर दंगा नियंत्रण क्रियान्वयन हेतु दंगा नियंत्रण स्कीम ए ग्रीन, बी एलो, सी रेड का पूर्वाभ्यास नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर किया गया। मौलागंज चौराहा सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पूर्वाभ्यास किया गया।