हाथरस: कोतवाली पर तैनात महिला सिपाही की दवा खाने के बाद बिगड़ी तबियत, साथी पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की हसायन कोतवाली पर तैनात एक महिला सिपाही की दवा खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी दवा खाने से अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद महिला सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला सिपाही का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार महिला सिपाही ने किसी बीमारी की दवा खाई तो उसकी तबियत बिगड़ गई।