पिड़ावा: दौलतपुरा की घाटी पर बाइक फिसलने से मां और बेटा घायल, उपचार जारी
पिड़ावा सोयत रोड़ पर दौलतपुरा की घाटी पर गुरुवार व शुक्रवार की मध्यरात्रि में बाइक फिसलने से मां और उसका बेटा घायल हो गया।शुक्रवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के गोरियाखेड़ा निवासी ज्ञान सिंह बाइक पर उसकी मां गंगाबाई को बिठाकर पिड़ावा की ओर आ रहा था।उसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे फिसल गई। जिससे दोनों घायल हो गए।