दमोह: नवजागृति स्कूल के सामने डिवाइडर पर चढ़ी बुलेरो, बड़ा हादसा टला; स्थानीय लोगों का जमावड़ा, वीडियो आया सामने
Damoh, Damoh | Jul 19, 2026 दमोह के किल्लाई नाका स्थित नवजागृति स्कूल के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित रहे। सूचना पर डायल-112 और कोतवाली पुलिस पहुंची तथा क्रेन की मदद से वाहन हटाकर यातायात बहाल कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर पर्याप्त बैरिकेडिंग की मांग की।