रामपुर: बिलारी-शाहबाद रोड पर सड़क किनारे मिला एक व्यक्ति का शव, जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया
Rampur, Rampur | May 31, 2026 शाहबाद के धुरियाई निवासी भागीरथ (40 वर्ष), जो हलवाई व बढ़ई का काम करते थे, कल शाम से लापता थे। परिजनों की तलाश और पुलिस को सूचना के बाद, रविवार सुबह 6 बजे उनका शव बिलारी-शाहबाद रोड पर गीता देवी स्कूल के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।