मथुरा: कान्हा माखन स्कूल से शुरू हुई लव स्टोरी के प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, जालिम पति पर हत्या का आरोप
मथुरा के थाना हाइवे इलाके में विवाहिता की संदिग्ध मौत परिजनों का आरोप है कि टीचर पति निक्की को घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता था और दहेज के लिए उसे बेरहमी से पीटता था। निक्की ट्यूशन पढ़ाकर अपने मासूम बच्चे का पेट पाल रही थी। परिजनों का दावा है कि कुछ दिन पहले भी निक्की को बुरी तरह पीटा गया था जिसकी शिकायत के बाद अब पति ने उनकी बेटी को मारकर लटका दिया है