बरेली: चोरी की बाइक का ठेला बनाकर चला रहा था युवक, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया
एक युवक चोरी की बाइक का ठेला बनाकर चला रहा था। सोमवार रात सूचना पर इज्जतनगर थाने के दरोगा ने उसे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। इज्जतनगर थाने में उसके खिलाफ रात 11:15 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसआई चेतन कुमार ने बताया कि वह सोमवार रात को क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर