बरेली: किला के छावनी में दो पक्षों में विवाद, महिला घायल
किला के छावनी में दो पक्षों में समझौता होने के बाद भी मंगलवार सुबह एक पक्ष फिर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया। उसने गाली गलौज व धक्का मुक्की की। धक्का लगने से दूसरे पक्ष की महिला गिरकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किला के छावनी निवासी साबिर ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसी से बच्चों के विवाद में कहा