बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर की रहने वाली एक महिला को दबंगों ने जमकर पीटा मुकदमा दर्ज
मोहनपुर की रहने वाली श्रीमती शांति देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। कि उसका बेटा गली में खेल रहा था तभी पड़ोस के ही रहने वाले दबंग विशाल ने उसके बेटे के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया महिला ने इसका विरोध किया तो दबंग ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि उसने थाने में शिकायत की लेकिन मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।