बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जंक्शन पर टैम्पो चालक के साथ जक्शन पर की मारपीट
कोतवाली क्षेत्र में जंक्शन पर सवारी बैठाने के बदले लड़कों ने रुपये की मांग की। रुपये नही देने पर लड़कों ने टैम्पो चालक के साथ मारपीट की। टैम्पो चालक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। प्रेमनगर के सुर्खा बानखाना निवासी जीसान टैम्पो चलाते हैं। वह जंक्शन पर आटो लेकर गया तो वहां पर आकाश,संदीप और वरुण ने पर्ची कटाने को कहा।