धनौरा: गजरौला गांव खाद गुर्जर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खेत में लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी पवन ने बताया है कि उनके भाई भूपेंद्र को गांव का ही एक युवक परेशान कर रहा था। उसी की वजह से उन्होंने अपने भाई भूपेंद्र को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर में अपनी बहन गीता के घर भेज दिया था। बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 3:00 बजे के आसपास में भूपेंद्र का शव पेड़ पर लटका मिला है।