रीठी: रीठी में नशे का जाल: खुलेआम बिक रही है कफ सीरप
Rithi, Katni | Apr 9, 2026 रीठी तहसील में प्रतिबंधित नशीली कप सीरप का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। आरोप है कि जिम्मेदारों की सरपरस्ती में यह धंधा बेखौफ चल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। क्षेत्र में “सीसी” के नाम से मशहूर यह कप सीरप हर गली-मोहल्ले में बिना डॉक्टर की पर्ची के आसानी से उपलब्ध है। 50-60 रुपए की दवा 200-300 रुपए में बेची जा रही है।