ब्यौहारी: बनसुकली चौराहे से ब्यौहारी पुलिस ने अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त, चालक एवं मालिक को किया गिरफ्तार
मंगलवार को जानकारी देते हुए ब्यौहारी थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की है। अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है।ट्रैक्टर चालक बृजभान एवं ट्रैक्टर मालिक अजय गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।