ब्यौहारी: कार सवार महिला से छेड़खानी करने बाला मुख्य आरोपी फरार एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली,खरपा तिराहा की घटना
ब्यौहारी खरपा तिराहा मे सवार महिला के साथ छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था ,इस मामले में मुख्य आरोपी राजभान सिंह घटना दिनांक से ही फरार चल रहा है।जिसे पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है, रविवार की शाम थाना प्रभारी ने बताया की विशेष टीम का गठन किया गया है जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा,एक सप्ताह पहले यह घटना घटी थी।