ब्यौहारी: खरपा तिराहा के पास बीते दिनों कार सवार महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में फरार आरोपी ने किया सरेंडर
कार सवार महिला से छेड़छाड़ मामले में फरार आरोपी ने किया सरेंडर, घटना बीते दिनों हुई थी इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, इसमें मुख्य आरोपी राजभान सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसे पुलिस तलाश रही थी ,आरोपी ने खुद थाने में आकर सरेंडर किया है। सोमवार की शाम थाना प्रभारी अरुण पांडे ने यह जानकारी दी है।