कहरा: चैती छठ: अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया, कल उदय होते सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व होगा संपन्न
यह सहरसा के शंकर चौक स्थित छठ पोखर घाट है। जहां गुरुवार की शाम साढ़े 5 बजे छठ व्रतियों की भीड़ जुटी है। जो अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने पहुंची है। दरअसल लोकआस्था का पर्व चैती छठ के तीसरे दिन श्रद्धा व भक्ति के साथ व्रती घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। कल यानी शुक्रवार को उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ चैती छठ पर्व सम्पन्न हो जाएगा।