पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से गांजा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात 9:03 पर मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम में मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 2 किलो गांजा और 9120 नगद के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।