सांगानेर: श्याम नगर इलाके में द ट्री हाउस स्कूल के जमीनी विवाद के चलते बंद की चर्चा, बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा
जयपुर के श्याम नगर स्थित द ट्री हाउस स्कूल को जमीन विवाद में बंद होने की चर्चा पर अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। पेरेंट्स ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वही हंगामा की सूचना के बाद श्याम नगर थाना पुलिस मुख्य पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि स्कूल डायरेक्टर और जमीन के मालिक के बीच विवाद है। वहीं अभिभावकों ने कई आरोप लगाए।