कटनी नगर: कटनी में भीषण बस-हाइवा भिड़ंत: मौत का आंकड़ा बढ़कर 4 हुआ, इलाज के लिए जबलपुर ले जाते समय वृद्ध ने रास्ते में तोड़ा दम
कटनी में भीषण बस-हाइवा भिड़ंत: मौत का आंकड़ा बढ़कर 4 हुआ, इलाज के लिए जबलपुर ले जाते समय वृद्ध ने रास्ते में तोड़ा दम कटनी जिला कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा ओवर ब्रिज के समीप रविवार को हुए भीषण बस और हाइवा (डंपर) हादसे की त्रासदी सोमवार को और ज्यादा गहरा गई। जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे एक और गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया।