जौरा: रसोदना में विद्युत समस्या निवारण शिविर आयोजित, मौके पर ही शिकायतों का निराकरण किया गया
Joura, Morena | May 25, 2026 रसोदना में विद्युत समस्या निवारण शिविर आयोजित, मौके पर हुआ शिकायतों का निराकरण जौरा। वरिष्ठ विद्युत अधिकारियों के निर्देश पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विद्युत समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को ग्राम रसोदना में विद्युत समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।