जगदीशपुर: जगदीशपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 343 में से 336 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उपचुनाव को लेकर आज मंगलवार को जगदीशपुर में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। कुल 343 मतदाताओं में से 336 जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सूचना प्रौद्योगिक भवन के आरओ कार्यालय में बनाया गया था, जहां आज सुबह 8 बजे से संध्या 4 बजे तक कड़ी