बीना: गांधी चौराहे पर नगर पालिका ने डिवाइडर हटाने का काम शुरू किया, वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी
Bina, Sagar | Jun 1, 2026 नगर पालिका परिषद के द्वारा सौंदर्य करण का काम किया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका सर्वोदय चौराहा गांधी चौराहा अंबेडकर तिराहा एवं नई बस्ती में सौंदर्य करण का काम कर रही है। वही गांधी चौराहे पर डिवाइडर की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। और सकरी जगह होने की वजह से वाहन चालक परेशान होते हैं। जिसको देखते हुए नगर पालिका ने डिवाइडर हटाने का काम शुरू किया है।