बांका: दोमुहान के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 5, 2026 दोमुहान के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार मंगलवार की सुबह 9:00 बजे से अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार रानीबांध गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार अपनी मामी केली देवी और उनकी पुत्री लवली कुमारी को बाइक से लेकर बौसी गया था घर लौट के दौरान दो मोहन के पास एक गीदड़ दौड़ गया।जिससे उसकी बाइक टकरा गई।