पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में बोले राज्यसभा सांसद मनोज झा- अधिकारियों को सचेत हो जाना चाहिए कि व्यवस्था और सरकार दोनों बदल रही है
राजद प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना.इस दौरान मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए मनोज झा ने कहा- राज भवन से अधिकारियों से बात कराई जा रही है, अधिकारियों को सचेत हो जाना चाहिए की व्यवस्था और सरकार दोनों बदल रही है,अगर कानून तोडने की कोशिश की जाएगी तो पटना से लेकर दिल्ली तक प्रतिकार होगा.