बैरसिया: छोला मंदिर इलाके में CNG टैंकर झुग्गी में घुसा, एक मासूम की मौत, चार घायल
Berasia, Bhopal | Apr 19, 2026 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक तेज रफ्तार सीएनजी टैंकर एक झुग्गी की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। जिससे झुग्गी में सो रही सात साल की मासूम की मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना शनिवार - रविवार की दरमियानी रात 2:20 की है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ड्राइवर घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।