वारासिवनी: गांधी बाल उद्यान पर टूटे झूले और महिला सुरक्षा व्यस्था को लेकर पूर्व पार्षद सुनील पिपरेवार ने उठाए सवाल , नपा पर भी बरसे
वार्ड 5 के पूर्व पार्षद सुनील पिपरेवार ने नगर पालिका पर भेदभाव और लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गांधी बाल उद्यान में बच्चों के झूले जर्जर हो चुके हैं, सुरक्षा रेलिंग टूटी पड़ी है और व्यायाम उपकरण खराब हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने उद्यान की सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई और बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की