बदनावर: ग्राम मुलथान के गणेश मंदिर में 5 दिवसीय प्राण महोत्सव का आयोजन, क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल
Badnawar, Dhar | Dec 9, 2024 ग्राम मुलथान में स्थित गणेश मंदिर में 5 दिवसीय प्राण महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसका समापन 12 दिसंबर को होगा तथा मन्दिर में मूर्ति स्थापना के बाद नगर भोज आयोजन होगा। श्री चिंतामन गणेश मन्दिर समिति और ग्रामवासियों द्वारा किए जा रहे आयोजन में क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे है।