कटंगी: नगर परिषद के सभागार में नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया सम्मानित
नगर परिषद के सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन हुआ। नगर परिषद की उपाध्यक्ष प्रभारी अध्यक्ष श्रीमती धर्मकला कामराज देशमुख की अध्यक्षता और मनोनीत पार्षद प्रगति बिसेन, पार्षद मनीषा खेमू कोचर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौकसे के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर सुबह 11 बजे समारोह की शुरुआत हुई।