शिवपुरी नगर: मासूम अनय की मौत से शिवपुरी में आक्रोश, न्याय के लिए सड़कों पर उतरे लोग, विधायक भी हुए शामिल
शाजापुर में इंटरसिटी बस में आग लगने से 4 वर्षीय मासूम अनय जैन की दर्दनाक मौत के विरोध में सोमवार को दोपहर 12 बजे शिवपुरी में जनआक्रोश फूट पड़ा। ‘जस्टिस फॉर अनय’ के नारों के साथ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई आक्रोश रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जिसमें भाजपा विधायक देवेंद्र जैन और कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह भी शामिल हुए।