कुरावली: ओछा क्षेत्र में पति से नाराज होकर पत्नी गई मायके, पति ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
थाना क्षेत्र के नगला कंचन में एक युवक की पत्नी पति से विवाद के बाद अपने मायके चली गई। जिसके बाद पति ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को समझा कर नीचे उतारा। जिसका वीडियो गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।