चाचौड़ा: रानी खेजरा गांव में चल रही शिव महापुराण कथा संपन्न विधायक जयवर्धन सिंह हुए शामिल
चाचौड़ा तहसील के ग्राम रानी खेजरा में चल रही शिव महापुराण कथा का 7 जून को समापन हुआ। राघौगढ़ विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह शामिल हुए। आमद्वार परिवार द्वारा आयोजित समारोह की सभी को विधायक ने शुभकामनाएं दी। क्षेत्र में सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। व्यास पीठ पर विधायक ने आशीर्वाद लेकर प्रसादी ग्रहण की।