बांका: शोभनाथपुर गांव: खेत में बकरी जाने पर दबंगों ने महिला से मारपीट की, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Apr 18, 2026 शोभनाथपुर गांव में खेत में बकरी जाने पर दबंगों ने महिला प्रीति देवी को गाली गलौज और मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। घटना के बाद पीड़िता जख्मी अवस्था में थाना पहुंचकर शनिवार की दोपहर 12 बजे गांव के ही टिकरा सिंह के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कहा दोषी पर कार्रवाई होगी।