मांझी: संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 18,700 रुपये , युवक साइबर ठगी का हुआ शिकार
Manjhi, Saran | Jul 8, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की डुमरी शाखा में है। मंगलवार को मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही कुछ मिनट में उनके खाते से 18,700 ऑनलाइन निकाल लिए गए। बुधवार को उन्होंने बैंक पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बैंक ने एहतियातन खाता ब्लॉक कर दिया।