बैतूल नगर: खरीदी में देरी से कर्ज में डूबा किसान, डिफ़ॉल्टर बनने की कगार पर, कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी
बैतूल जिले में किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में हो रही देरी अब किसानों के लिए संकट बन चुकी है। शनिवार दोपहर 2.30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में किसान कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश गोचरे ने कहा कि खरीदी की तारीख लगातार आगे बढ़ाई जा रही है,